Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeवरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान महिला प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान महिला प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न

बैठक में 29 नवम्बर को कचहरी परिसर से तहसील तक निकाले जाने वाले मौन जुलूस में अधिक पेंशनर महिलाओं को सम्मिलित किए जाने की बनाई रणनीति

महोबा। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान महिला प्रकोष्ठ की बुधवार को पुष्पा सक्सेना की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई साथ ही 29 नवम्बर को कचहरी परिसर से तहसील तक निकाले जाने वाले मौन जुलूस में अधिक से अधिक पेंशनर महिलाओं को सम्मिलित किए जाने की रणनीति बनाई गई, जिससे पेंसनरों की समस्याओं को लेकर निकाले जाने वाले जुलूस को विशाल रुप देकर सफल बनाया जा सके।

महिला प्रकोष्ठ की पुष्पा सक्सेना ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य आठवें वेतन आयोग का लाभ पेंशनरों को दिये जाने, 18 महीने का डीए बकाया का भुगतान, राशिकरण की कटौती 11 वर्ष किये जाने और पेंशन सलाहकार समिति में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के प्रतिनिधियों को सम्मिलित किये जाना है। कहा कि शासन स्तर से जिले के पेंशनरों की समस्याओं पर संवादहीनता बनी हुयी है। जिला स्तर के अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव को अनेको बार पत्र लिखने के बाद भी कोई असर नहीं हो रहा है साथ ही विभागीय अधिकारी मनमानी करते हुए पेंशनरों का उत्पीड़न कर रहे है।

महिला प्रकोष्ठ की संगठन मंत्री शहनाज परवीन ने बताया कि शासन प्रशासन पेंशनरों की समस्याओं को अनदेखा किए जा रही है, जिससे आहत होकर संगठन 29 नवम्बर को कचहरी से तहसील परिसर तक मौन जुलूस निकालेगा साथ ही जुलूस दौरान पेंशनर हाथों में खाली कटोरी, चम्मच बजाकर प्रदर्शन करेगी और मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा जाएगा। उन्होंने जुलूस में सम्मिलित होने के लिए अधिक से अधिक संख्या में महिला सदस्यों से अपील की साथ ही जुलूस को सफल बनाने के लिए रणनीति भी तय की गई। इस मौके पर इन्द्रम्मा, गीता पाण्डेय, महरूंनिशा, मन्नू साहू, कमलेश शर्मा, सत्यभामा आदि पदाधिकारियों मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular