चन्दौली । सन मरीनो अकादमी में एक विशेष शैक्षणिक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ अरुण राज पांडेय (सीनियर प्रोफेसर, आईएमएस क्रिटिकल केयर, ( बीएचयू) तथा डॉ विजय सोनकर (प्रोफेसर, मानव आनुवंशिकी विभाग, (बीएचयू) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों की भी सक्रिय भागीदारी रही।
अपने संबोधन में दोनों विद्वानों ने आधुनिक शिक्षा और आधुनिक तकनीक के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि आज के समय में शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि तकनीक के माध्यम से ज्ञान को व्यापक रूप से समझना और व्यावहारिक रूप से लागू करना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को नई तकनीकों को अपनाने, डिजिटल माध्यमों का सही उपयोग करने और वैश्विक स्तर पर अपनी सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के साथ संवाद (इंटरैक्शन) भी हुआ, जिसमें शिक्षा, करियर और तकनीक से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।अभिभावकों ने भी अपने विचार साझा किए और बच्चों के समग्र विकास में आधुनिक शिक्षा की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। डॉ. पांडेय ने कहा कि शिक्षा वह साधन है, जिसके माध्यम से व्यक्ति बिना किसी को नुकसान पहुँचाए पूरी दुनिया जीत सकता है।
साथ ही, उन्होंने संप्रेषण, अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य जैसे मूल्यों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में निर्देशक यशवर्धन सिंह, एफसीआई सदस्य विनय कुमार सिंह तथा संचालक अक्षांश ब्रह्मभट्ट की विशेष उपस्थिति रही।इसके अलावा प्रधानाचार्य दीपिका ,शिक्षक संजीव , आकांक्षा , अभय , पलक , काजल , शिवम , आलोक, धीरेंद्र सिंह, एडवोकेट राजेश सिंह, धर्मेंद्र यादव, प्रमोद कुमार एवं अन्य गणमान्य सदस्य, अभिभावकगण और छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए। यह सेमिनार अत्यंत सफल, प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रहा।





