Tuesday, March 18, 2025
spot_img
Homekhushinagarछठ घाट का एसडीएम ने लिया जायजा, दिया आवश्यक निर्देश 

छठ घाट का एसडीएम ने लिया जायजा, दिया आवश्यक निर्देश 

अवधनामा संवाददाता

कप्तानगंज, कुशीनगर। उप जिलाधिकारी कप्तानगंज रतनिका श्रीवास्तव ने सुरक्षा के मद्देनजर छोटी गण्डक नदी स्थित राम जानकी छठ घाट पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ने सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
उप जिलाधिकारी कप्तानगंज रत्ननिका श्रीवास्तवा नगर पंचायत के प्रशासक के रूप में मातहतों के साथ शुक्रवार 2 बजे के करीब छोटी गंडक स्थित राम जानकी छठ घाट पहुंची। एसडीयम ने बनाई गई बेदियों के रंग रोगन पथ प्रकाश व सीढ़ियों सहित एक एक स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी श्रीवास्तवा ने नगर पंचायत कप्तानगंज के ईओ विनय कुमार मिश्र व जेई मनोज कुमार यादव को टूटे रास्तों के मरम्मत, नदी किनारे बनी सीढ़ियों के नीचे बैरिकेटिंग लगाने, नदी में नाविकों सहित दो नाव तैनात करने की हिदायत दी। एसडीएम ने सुरक्षा के मद्देनजर एसएचओ कप्तानगंज को क्षेत्र के छठ घाटों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती का निर्देश दिया।इस दौरान तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, लिपिक सबिता भारती, सोनू शर्मा, शालू जायसवाल, ब्रजेश साहनी, रमेश मोदनवाल बेचू सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular