Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiस्कूल की छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

स्कूल की छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

अवधनामा संवाददाता

मसौली बाराबंकी। मसौली पुलिस ने सोमवार को सुभाष चंद्र बोस जूनियर हाई स्कूल मसौली देहजिया में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। महिला आरक्षी कल्पना सिंह ने बताया कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति कटिबद्ध है। किसी प्रकार की असुरक्षा महसूस होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर या स्थानीय पुलिस में सूचना दें। महिला आरक्षी प्रियता चौधरी ने कहा कि घटना को छिपाने से अपराधियों के हौंसले बुलंद होते हैं। छात्राओं को भरोसा दिया कि सूचना को पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।
कंप्यूटर ऑपरेटर करुणेन्द्र पटेल ने यातायात माह की जानकारी देते हुए कहा कि बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात न करे। बिना हेलमेट वाहन न चलाए। वाहन से संबंधित अभिलेख साथ में रखे। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से दुर्घटना की संभावना कम रहती है। छात्र-छात्राएं पहले स्वयं यातायात के नियम समझें। फिर आसपास रहने वाले लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने यातायात एव मिशन शक्ति के बुकलेट वितरित किये।
इस मौक़े पर हेड कांस्टेबल राम प्रकाश यादव, प्रधानाध्यापक शरद सिंह यादव, राजेंद्र वर्मा, विमला सिंह, मोहित सोनी, अंजू वर्मा, प्रतिभा सिंह, कुलदीप कुमार, जितेंद्र सिंह, चांदनी, गुड़िया पाण्डेय, शालिनी वर्मा, मोहिनी रावत, नबिया बानो, इकरा वारसी, सतीश यादव, रागिनी सहित छात्र छात्राए मौजूद रही।01

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular