Homekhushinagarशीतकालीन छुट्टी के बावजूद खुला मिला विद्यालय, बीईओ ने दी हिदायत

शीतकालीन छुट्टी के बावजूद खुला मिला विद्यालय, बीईओ ने दी हिदायत

अवधनामा संवाददाता

14 जनवरी तक कक्षा एक से आठ व पांच जनवरी तक इंटरमीडिएट तक के विद्यालय है बंद

कुशीनगर। ठंड व शीतलहर के मद्देनजर शासन-प्रशासन द्वारा शीतावकाश का आदेश जारी कर सख्ती से पालन कराए जाने की निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद कुछ विद्यालय संचालक मनमाने तौर पर आदेश का उल्लंघन कर विद्यालयों का संचालन कर रहे हैं।

शिकायत पर दुदही के खंड शिक्षा अधिकारी ने गुरुवार को दर्जन भर विद्यालयों का निरीक्षण किया। खुले पाए गए विद्यालय के संचालकों को कड़ी हिदायत दी व चेताया कि भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर उच्चाधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की संस्तुति कर दी जाएगी। गुरुवार को बीईओ देवमुनि वर्मा दुदही विकास खंड के दुबौली बाजार में संचालित परमानंद इंटरमीडिएट कालेज पहुंचे। यहां कक्षा नौ व दस के छात्र मौजूद मिले। बीईओ ने तत्काल विद्यालय बंद कराते हुए संचालक को चेतावनी दी। ग्रीनलैंड पब्लिक बिना मान्यता के दसवीं कक्षा तक संचालित पाया गया। इस विद्यालय को पूर्व में भी बंद करने व मान्यता लेकर संचालित करने की नोटिस दी गई थी। बीईओ ने तत्काल विद्यालय बंद कराते हुए अंतिम नोटिस थमाया। नरहवा अचरज दुबे में पांचवीं तक मान्यता प्राप्त मदरसा में आदेश का उल्लंघन करते हुए दसवीं व बारहवीं तक कक्षाएं संचालित की जा रही थी। बीईओ ने फटकार लगाते हुए तत्काल विद्यालय बंद कराया व उच्चीकृत कक्षाओं के संचालन को स्थाई रुप से बंद करने का निर्देश दिया। बेचू सिंह एकेडमी गोड़रिया में भी छुट्टी के आदेश का उल्लंघन किया जा रहा था। संचालकों ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान दुदही में जेडीएस इंटर कालेज व शिवपूजन एकेडमी बंद पाए गए। बीईओ ने कहा कि प्रशासन के निर्देश का उल्लंघन कर विद्यालय संचालित पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular