Friday, May 10, 2024
spot_img
Homekhushinagarसावित्री बाई फूले ने महिलाओं को सामाजिक शोषण से मुक्त कराने के...

सावित्री बाई फूले ने महिलाओं को सामाजिक शोषण से मुक्त कराने के लिए पुरजोर प्रयास किया : अयोध्या

अवधनामा संवाददाता

अहिरौली बाजार, कुशीनगर। कप्तानगंज विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत बोदरवार में स्थित जीके प्वाइंट स्कूल के प्रांगण में बुधवार को में सावित्री बाई फूले जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष अयोध्या भाई ने सावित्री बाई फुले और बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अयोध्या भाई ने कहा कि उन्नीसवीं सदी के दौर में भारतीय महिलाओं की स्थिति बड़ी ही दयनीय थी।जहां एक ओर महिलाएं पुरुषवादी वर्चस्व की मार झेल रही थी तो दूसरी ओर समाज की रुढ़ीवादी सोच के कारण तरह-तरह की यातनाएं व अत्याचार सहने को विवश थी। हालात इतने बदतर थे कि घर की देहरी लांघकर महिलाओं के लिए सिर से घूंघट उठाकर बात करना भी आसान नहीं था। लंबे समय तक दोहरी मार से घायल हो चुकी महिलाओं का आत्मगौरव और स्वाभिमान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका था। समाज की ओर से उनके साथ किए जा रहे गलत बर्ताव को वे अपनी किस्मत मान चुकी थीं। ऐसे विकट समय में सावित्रीबाई फुले ने समाज सुधारक बनकर महिलाओं को सामाजिक शोषण से मुक्त करने व उनके समान शिक्षा व अवसरों के लिए पुरजोर प्रयास किया। हरिकेश भाई ने कहा कि सावित्री बाई फुले ने शिक्षा के क्षेत्र में उनकी ओर से दिए गए योगदान को आजीवन याद किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक शिवचरण ने आए हुई अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन चन्द्र शेखर बौद्ध ने किया छोटे लाल बौद्ध ने भी सावित्री बाई फूले के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मोनू कन्नौजिया सुनील कुमार बौद्ध महेंद्र बौद्ध बहन प्रतिभा बौद्ध सुनिता बौद्ध तुफानी प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular