Sunday, March 22, 2026
spot_img
HomeMarqueeरोटरी इलाहाबाद मिड टाउन के "सेव आर बर्ड्स" प्रोजेक्ट का हुआ आयोजन

रोटरी इलाहाबाद मिड टाउन के “सेव आर बर्ड्स” प्रोजेक्ट का हुआ आयोजन

 

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज :  इस चरण की समन्वयक एवं पूर्व अध्यक्ष रोटरी इलाहाबाद मिड टाउन डॉ दिव्या बरतरिया ने विनायक एनक्लेव सोसायटी के अध्यक्ष एन पी सिंह और सचिव  महेंद्र सिंह जी के अलावा वरिष्ठ सदस्य  जी एस पी पांडेय,  नरेश शर्मा और  सुजाता के सहयोग से रोटरी और विनायक सोसायटी के बीच एक माध्यम के रूप में इस श्रंखला को आगे बढ़ाया।
क्लब अध्यक्ष  पंकज जैन ने प्रोजेक्ट के उद्देश्य और आवश्यकता को साझा करते हुए सोसायटी के सदस्यों से खुलकर चर्चा की जिसे सभी ने सराहा और भागीदारी भी की।
सोसायटी के उचित स्थानों को चिह्नित करते हुए प्राकृतिक पेड़ पौधों के बीच पक्षियों के दाना और पानी के पात्रों को स्थापित करते हुए क्लब सचिव राधा सक्सेना, शर्मीली जैन और डॉ दिव्या बरतरिया ने अपार्टमेंट के मुंडेर और कॉरिडोर पर भी मिट्टी के पात्रों को स्थापित किया।
सोसायटी और क्लब के संयुक्त आयोजन में सेवा की आगामी योजनाओं और संभावनाओं पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।  ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular