Thursday, May 14, 2026
spot_img
HomeItawa96%अंक प्राप्त कर सत्यम ने किया पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल का नाम रोशन

96%अंक प्राप्त कर सत्यम ने किया पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल का नाम रोशन

इटावा। पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल इटावा में बुधवार को सीबीएसई कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण रहा।विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।इस वर्ष विद्यालय के छात्र सत्यम राजपूत ने 96%अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।द्वितीय स्थान पर ईशा राजपूत ने 92% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।इसके अतिरिक्त विद्यालय में 85% से 90%एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की भी बड़ी संख्या रही,जिसने विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक स्तर को सिद्ध किया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता,गुरुजनों एवं विद्यालय के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण को दिया।

विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से ही यह सफलता संभव हो सकी।विद्यालय के चेयरमैन डॉ.कैलाश चंद्र यादव एवं प्रधानाचार्य श्री अरविंद कुमार तोमर जी ने विद्यार्थियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम,अनुशासन और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं अन्य छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे तथा सभी ने मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular