Sunday, March 22, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhसपा से नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी होगे सरफराज आलम उर्फ...

सपा से नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी होगे सरफराज आलम उर्फ मंसूर

अवधनामा संवाददाता

जिले की तीन नगर पालिका व चार नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित

आज़मगढ़। जिले में समाजवादी पार्टी ने जिले की तीन नगर पालिका सहित सात नगर निकायों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इसके तहत सपा के विधायकों ने बैठक कर प्रत्याशियों के नामों पर विचार विमर्श किया। पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के बाद चयन कर नामों की घोषणा की गई। आगामी 11 मई को होने वाले निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले में सेकेंड फेज के अन्तर्गत 11 मई को चुनाव होना है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के अनुमोदन के बाद प्रत्याशी के नामों की घोषणा की जा रही है। इसके तहत जिले की तीन नगर पालिका और चार नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया है।
नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के अध्यक्ष पद के लिए सरफराज आलम उर्फ मंसूर, नगर पालिका परिषद मुबारकपुर अध्यक्ष पद के लिए तैयबा पत्नी फराज अंजुम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद बिलरियागंज के लिए मीना देवी पत्नी राजेश पासवान प्रत्याशी घोषित किये गए है। इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अतरौलिया से सुबाष चन्द जायसवाल, बूढ़नपुर से ललित कुमार, महाराजगंज से नूरजहां पत्नी इरशाद अहमद, जहानागंज से सरफराज को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने बताया कि आजमगढ़ जनपद में 16 नगर निकायों में बाकी बचे नगर पंचायतों के लिए भी अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular