गोण्डा। आज समाजवादी पार्टी पर समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उ. प्र. पीडीए के जननायक अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देशन में जिला महासचिव राजेश यादव की अध्यक्षता में महान समाज सुधारक एवं संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिलामहासचिव राजेश यादव ने कहा कि संत रविदास जी ने “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का संदेश देकर पाखंडवाद पर प्रहार किया और समाज में ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाने का मार्ग दिखाया। प्रदेश सचिव विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से संत रविदास जी के मानवतावादी विचारों पर चलती आई है।
जिला प्रवक्ता जावेद मंटू ने संत जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान और अधिकार दिलाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, कार्यक्रम के दौरान यह संकल्प लिया गया कि समाज के वंचित, पिछड़े और दलित वर्ग के हक की लड़ाई को तेज किया जाएगा, जो संत जी के विचारों का मूल आधार है। कार्यक्रम ने निम्न लोग उपस्थित रहे पूर्व जिलामहासचिव प्रमोद पांडे,संजय साहू पिछड़ा जिलाध्यक्ष वर्ग प्रकोष्ठ,साहब राम यादव जिला सचिव,रवि यादव,फरहान सिद्दीकी,बृजेश यादव कार्यालय प्रभारी, शब्बीर इदरीसी, अकीब अहमद, हाफिज मोहहम्मद, कृष्ण गोपाल गुप्ता, हीरा लाल सागर,नबील आलम खां, संतोष सिंह, एवं तमाम समाजवादी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।





