Saturday, March 21, 2026
spot_img
HomeItawaसदर विधायक ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला

सदर विधायक ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला

इटावा। उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कल्याण सेक्टर के अधिकारियों द्वारा कराया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।इस दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया, जिसमें वृद्धावस्था पेंशन योजना के 50 लाभार्थियों,पिछड़ा वर्ग दशमोत्तर छात्रवृत्ति के 40 एवं अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति के 10 छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा 10 दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर प्रदान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया गया।

इस आयोजन में जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों की सहभागिता रही,जिसमें राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कांधनी एवं नगला हीरालाल के 110,पंचायत राजकीय महिला महाविद्यालय की 54,चौधरी नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल के 56,संचेतना इंस्टीट्यूट के 46 और सरस्वती महाविद्यालय टिक्सी टेम्पल के 44 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।इस अवसर पर श्रामती संध्या रानी बघेल,जिला समाज कल्याण अधिकारी,प्रदीप तिवारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी,जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी एवं रमेश चन्द्र मेहरा,अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular