Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeMarqueeपासपोर्ट नवीनीकरण वेरिफिकेशन में नियम कानून ताक पर

पासपोर्ट नवीनीकरण वेरिफिकेशन में नियम कानून ताक पर

कोतवाली थाना क्षेत्र के निवासी को वेरिफिकेशन के लिए बुलाया कैंट थाने के चटोरी गली में

बिजली बिल, हाउस टैक्स, राशन कार्ड आदि तमाम तरह के गैर जरूरी पेपरों की डिमांड

गोरखपुर। एक तरफ सरकार लगातार पासपोर्ट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को आसान बनाने की बात कर रही है तो वही दूसरी तरफ पुलिस विभाग में वैरिफिकेशन करने वाले अपना नियम कानून लागू करने में जुटे हैं।

हद तो ये हो गयी कि अब आवेदक को अपना थाना छोड़कर दूसरे थाना क्षेत्र में बुलाया जा रहा है। जबकि नियमतः वैरिफिकेशन करने वाले पुलिस कर्मी को आवेदक के घर जाना होता है या फिर आवेदक को अपने सम्बंधित थाने पर जाकर वेरिफिकेशन की कार्यवाही पूर्ण करानी होती है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है जिसमें पासपोर्ट नवीनीकरण हेतु वैरिफिकेशन करने वाले पुलिस कर्मी ने आवेदक को न सिर्फ चटोरी गली में बुलाया बल्कि अपनी डिमांड पूरी होता न देख बिजली बिल, हाउस टैक्स, राशन कार्ड आदि तमाम तरह के उन पेपरों की डिमांड रख दिया जो गैरज़रूरी हैं।

अब आवेदक सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस की बात माने या फिर *”पुलिस”* की डिमांड माने।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular