Monday, May 4, 2026
spot_img
HomeNational500 करोड़ रुपये का घोटाला... हीरा ग्रुप की CEO गिरफ्तार; पुलिस की...

500 करोड़ रुपये का घोटाला… हीरा ग्रुप की CEO गिरफ्तार; पुलिस की जांच में खुले गहरे राज

फरीदाबाद में हैदराबाद पुलिस ने हीरा ग्रुप की सीईओ नोहेरा शेख को 500 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया। नोहेरा पर निवेशकों को 80% मुनाफे का लालच देकर धोखा देने का आरोप है। 2018 में उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था। जमानत के बाद पेश न होने पर फिर वारंट जारी हुआ। पुलिस ने सूरजकुंड के एक होटल से उन्हें गिरफ्तार किया।

फरीदाबाद में पांच सौ करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में हीरा ग्रुप की सीईओ नोहेरा शेख को मंगलवार शाम हैदराबाद पुलिस की टीम ने सूरजकुंड स्थित होटल से गिरफ्तार किया। वह चार दिन से होटल में ठहरी हुई थी। हैदराबाद पुलिस आरोपित महिला को अपने साथ ले गई।

नोहेरा शेख पर निवेशकों से 500 करोड़ का घोटाला करने का आरोप है। उसके खिलाफ साल 2018 में तीन गैरजमानती वारंट जारी हुए थे। इसके बाद नोहेरा को गिरफ्तार किया गया। एक साल पहले अदालत से जमानत मिलने के बाद से वह जेल से बाहर थी। लेकिन जमानत का समय खत्म होने के बाद अदालत में पेश नहीं हुई। जिसके बाद उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मंगलवार शाम हैदराबाद सेंट्रल क्राइम की टीम फरीदाबाद पहुंची और स्थानीय पुलिस सूरजकुंड थाना को इसकी सूचना दी। इसके बाद सूरजकुंड थाना की पुलिस के साथ हैदराबाद की टीम सूरजकुंड स्थित एक होटल में पहुंची और वहां से नोहेरा शेख को गिरफ्तार किया गया। रात में ही पुलिस नोहेरा शेख को अपने साथ हैदराबाद ले गई।

हीरा ग्रुप के नाम से कंपनी चलाती है नोहेरा

पुलिस के अनुसार नोहेरा शेख हीरा ग्रुप नाम से एक कंपनी चलाती है। उसके पास करीब दो सौ कंपनी है और उसमें करीब दो लाख निवेशक हैं। नोहेरा द्वारा हीरा गोल्ड, हीरा टेक्सटाइल्स जैसी कंपनियों में निवेश करने पर कुछ ही महीने में हर साल करीब 80 प्रतिशत तक मुनाफे का झांसा दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular