Monday, September 1, 2025
spot_img
HomeMarqueeरोटरी इलाहाबाद मिडटाउन ने रोटरी फ्रेण्ड्ली बैडमिंटन मैच का आयोजन

रोटरी इलाहाबाद मिडटाउन ने रोटरी फ्रेण्ड्ली बैडमिंटन मैच का आयोजन

 

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज। रोटरी इलाहाबाद मिटाउन द्वारा रोटरी फ्रेण्ड्ली बैडमिंटन मैच का आयोजन किया गया। अमिताभ बच्चन स्पोट्र्स ऑडिटोरियम में आयोजित इस बैडमिंटन मैच में रोटरी इलाहाबाद मिड्टाउन एवं अन्य रोटरी क्लबों के 70 सदस्यों ने भाग लिया ।

इस बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन इन्स्पेक्टर जेनरल ऑफ़ पुलिस डॉ राकेश सिंह द्वारा किया गया। क्लब अध्यक्ष पंकज जैन ने चीफ़ गेस्ट का स्वागत करते हुआ सभी खिलाडि़यों को सम्बोधित किया। इवेंट चेयरमेन, रोटेरियन नीरज अग्रवाल और खेल अध्यक्ष रोटेरियन हरप्रीत सिंह भाटिया के अत्यंत परिश्रम से इस कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। पुरुष एकल वर्ग के विजेता थे रोटेरियन अंकुल और उपविजेता हरप्रीत सिंह भाटिया। महिला एकल वर्ग विजेता थी रोटेरियन मनीषा यादव और उपविजेता रोटेरियन अनामिका यादव। मिश्रित युगल के विजेता थे रोटेरियन रोहित अग्रवाल और रोटेरियन मनीषा यादव। पुरुष युगल विजेता रोटेरीयन नितिन और रोटेरियन अंकुल बने,उप विजेता नीरज अग्रवाल व हरप्रीत सिंह भाटिया रहे।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular