Wednesday, April 22, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshSiddharth Nagarस्कूली वाहन चालकों के साथ सडक सुरक्षा गोष्ठी का किया गया अयोजन

स्कूली वाहन चालकों के साथ सडक सुरक्षा गोष्ठी का किया गया अयोजन

सिद्धार्थनगर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की गत बैठक में जिलाधिकारी द्वारा स्कूली वाहन चालकों के साथ सडक सुरक्षा गोष्ठी आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। तदक्रम में मंगलवार को मध्यान्ह 12 बजे विवेकानन्द मिश्रा, उप जिलाधिकारी, शोहरतगढ की अध्यक्षता में तथा संजय कुमार सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सिद्धार्थनगर की उपस्थिति में “स्कूली वाहन चालकों के साथ सडक सुरक्षा गोष्ठी” का अयोजन किया गया। गोष्ठी में उप जिलाधिकारी द्वारा स्कूली वाहन चालकों / ट्रांसपोर्ट इंचार्ज को निर्देशित किया गया कि वैध व्यवसायिक लाइसेंस बनवाकर तथा पांच वर्ष का अनुभव प्राप्त करने के उपरान्त ही विद्यालय वाहन का संचालन करें तथा विद्यालय वाहन संचालन से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि वाहन से सम्बन्धित समस्त दस्तावेज यथा— बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, परमिट, फिटनेस आदि वैध हों।

इसी क्रम में संजय कुमार सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सिद्धार्थनगर द्वारा विद्यालय वाहनों के समस्त सुरक्षा उपकरण यथा-अग्निशमन यंत्र, प्रथम चिकित्सा पेटी, आपातकालीन द्वार, सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस, स्पीड लिमिट डिवाइस आदि क्रियाशील अवस्था में होने पर ही विद्यालय वाहन संचालित करने का आग्रह किया गया है। वाहन चालकों से सुरक्षित ड्राइविंग करने का अनुरोध करते हुए ” आप सिर्फ गाड़ी नहीं चला रहें हैं, बल्कि देश का भविष्य आपके हाथों में सुरक्षित है। आपकी एक सावधानी कई जिंदगी बचा सकती है।” स्लोगन के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular