HomeMarqueeभदौरिया क्लासेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

भदौरिया क्लासेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

उरई (जालौन)।भदौरिया क्लासेज सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देकर सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल, राजेश कुमार मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने उपस्थित जनों को सुरक्षित परिवहन से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी और अपील की कि सभी वाहन चालक वैध प्रपत्रों के साथ ही वाहन का संचालन करें।

साथ ही वाहन चलाते समय हेलमेट/सीटबेल्ट का प्रयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाना, मोबाइल फोन का प्रयोग न करना, ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में गाड़ी चलाना और बिना नम्बर प्लेट के वाहन संचालन जैसी खतरनाक प्रवृत्तियों से बचने की सलाह दी। उन्होंने यह भी बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी स्वस्थ शरीर व सड़क सुरक्षा नियमों के पालन से ही लाई जा सकती है। इस अवसर पर गुड सेमेरिटन और हिट एण्ड रन योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular