Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeमिठौरा क्षेत्र पंचायत बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा

मिठौरा क्षेत्र पंचायत बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा

मनरेगा, राज्य वित्त व 15वें वित्त आयोग की योजनाओं पर सहमति, विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास

मिठौरा (महराजगंज)। विकास खंड मिठौरा की क्षेत्र पंचायत की बैठक शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख उर्मिला गुप्ता एवं प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मनरेगा सहित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई।

बैठक में खंड विकास अधिकारी राहुल कुमार ने किसानों से पराली न जलाने की अपील करते हुए फार्मर रजिस्ट्री कराने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि फरवरी एवं मार्च माह में सभी ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) आशीष कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना, किसान गोल्डन कार्ड तथा गेहूं खरीद से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना विभाग का भी बैठक में पूर्ण सहयोग रहा।

बैठक के मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मिठौरा ब्लॉक में उद्योग मद से 1.40 करोड़ रुपये, मानव दिवस मद में 654.348 लाख रुपये, मनरेगा के तहत 27.48 करोड़ रुपये तथा राज्य वित्त व 15वें वित्त आयोग/क्षेत्र पंचायत/ग्राम पंचायत अंतर्गत 4.48 लाख रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पारदर्शिता और गंभीरता के साथ कार्य किया जाएगा, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। मंच संचालन समाज कल्याण अधिकारी सफीउल्लाह ने किया।

बैठक में खंड विकास अधिकारी राहुल कुमार, एडीओ पंचायत कौशल किशोर, एडीओ कोऑपरेटिव आशीष कुमार सिंह, एडीओ कृषि शतीश प्रजापति, सचिव अमरेन्द्र राज यादव, सुनील गुप्ता, सर्वोत्तम विश्वकर्मा, आशुतोष कुमार मौर्य, राजन गुप्ता, सत्यम चौधरी, मनरेगा बाबू उग्र सिंह, जितेंद्र कुमार, भाजपा नेता अशोक विश्वकर्मा, अशोक पटेल, जिला महामंत्री ओमप्रकाश पटेल, जिला अध्यक्ष रविकांत पटेल, प्रधान संघ जिला अध्यक्ष अनिल जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि रघुनाथ पटेल सहित अनेक क्षेत्र पंचायत सदस्य, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular