Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeशबे-बरात पर बिलग्राम में रौशनी और लंगर की भव्य व्यवस्था, अकीदत के...

शबे-बरात पर बिलग्राम में रौशनी और लंगर की भव्य व्यवस्था, अकीदत के साथ हुई इबादत

बिलग्राम (हरदोई)। नगर में शबे-बरात का मुबारक पर्व पूरी श्रद्धा, शांति और धार्मिक माहौल के बीच मनाया गया। इस अवसर पर दरगाह हज़रत इमामुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला की मजार सहित नगर के सभी कब्रिस्तानों में विशेष रौशनी की गई, जिससे पूरा क्षेत्र जगमगा उठा। बड़ी संख्या में मुसलमानों ने कब्रिस्तानों में पहुंचकर फातिहा पढ़ी और अपने मरहूमीन की मगफिरत के लिए दुआएं कीं।

शबे-बरात की पाक रात मस्जिदों में नमाज़ और इबादत का विशेष आयोजन हुआ। लोगों ने नफ्ल नमाज़ अदा कर अल्लाह से रहमत और बरकत की दुआ मांगी। वहीं महिलाओं ने घरों में नमाज़ अदा की और कुरआन शरीफ की तिलावत की। पूरी रात इबादत, तस्बीह और दुआओं का सिलसिला चलता रहा।

इस मौके पर मोहल्लों में समाजसेवी साथियों की ओर से चाय, कॉफी, बिस्कुट और लंगर खाने का इंतज़ाम किया गया, जिससे इबादत के लिए आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके। लंगर व्यवस्था में मुमताज़, राजू, शकील दिल्ली, नासिर मलिक, सरताज, जिशान, खुर्शीद, अदनान और रुआब का विशेष योगदान रहा।

नगर में शबे-बरात का पर्व आपसी भाईचारे और धार्मिक सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular