Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeसड़कों के किनारे झाड़ियां हटाएं, यातायात के नियमों का कड़ाई से अनुपालन...

सड़कों के किनारे झाड़ियां हटाएं, यातायात के नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराएं -डी एम

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में 15वर्ष से अधिक पुराने वाहनों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए

राजामऊ नहर पटरी की विशेष मरम्मत का काम मार्च में ही शुरू कराने पर जोर

सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में डी एम ने सड़क दुघर्टनाएं रोकने के लिए यातायात के नियमों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए।राजामऊ नहर की पटरी मार्ग की विशेष मरम्मत के लिए एन एच आई को सिंचाई खंड बाराबंकी को यथाशीघ्र धन आवंटित करने के निर्देश दिए और कहा कि सड़क का निर्माण मार्च में ही शुरू हो जाना चाहिए।

बैठक में सर्वप्रथम गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा जनपद में चिन्हित ब्लैक स्पॉट, सड़क सुधार कार्यों तथा यातायात नियमों के कड़ाई से अनुपालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रोड पैच सुधार, रिफ्लेक्टर एवं रोड मार्किंग के कार्य शीघ्र पूर्ण कराए जाएं तथा जहां कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनका भौतिक सत्यापन भी सुनिश्चित किया जाए, बैठक में स्कूली वाहनों एवं बसों की नियमित जांच, फिटनेस एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच तथा 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटाई कर दृश्यता बढ़ाने, टोल प्लाजा पर कांटा, क्रेन, कटर व एम्बुलेंस की उपलब्धता, तथा प्रमुख चौराहों पर प्रकाश व्यवस्था, संकेतक एवं चेतावनी बोर्ड दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि चालान एवं जुर्माना की कार्रवाई प्रभावी ढंग से की जाए, साथ ही जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी वीर भानु सिंह, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड रमेश चंद्र, एआरटीओ, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी, बीएसएम संजय तिवारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular