Friday, March 27, 2026
spot_img
HomeItawaअंतरराष्ट्रीय मंच पर सर मदन लाल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों की...

अंतरराष्ट्रीय मंच पर सर मदन लाल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों की उल्लेखनीय उपलब्धि

इटावा। सर मदन लाल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।संस्थान के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं वैज्ञानिक प्रस्तुतियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा,ज्ञान एवं शोध क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।बी.फार्म के छात्र शिखर दीक्षित ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा हाल ही में आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओरल प्रेजेंटेशन में तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा राष्ट्रीय स्तर की क्विज प्रतियोगिता में 9 वीं रैंक हासिल की।

उनका एआई आधारित माइक्रोबायोलॉजिकल डायग्नोसिस विषय पर शोध प्रस्तुतिकरण अत्यंत सराहनीय रहा और विशेषज्ञों द्वारा इसकी विशेष प्रशंसा की गई।उल्लेखनीय है कि इस सम्मेलन में ओरल प्रेजेंटेशन में 100 से अधिक प्रतिभागियों तथा क्विज प्रतियोगिता में 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया,जिनके बीच शिखर दीक्षित ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।इसी क्रम में,संस्थान की बी.फार्म छात्रा गौरी पाठक,शांभवी एवं छात्र उत्कर्ष गुप्ता ने एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपने पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रशंसा प्राप्त की।उनके शोध कार्यों को उपस्थित विशेषज्ञों एवं शिक्षाविदों द्वारा सराहा गया,जो उनके विषय ज्ञान एवं नवाचार क्षमता को दर्शाता है।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. यू.एस.शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “हमारे छात्रों की यह उपलब्धि उनकी कठोर मेहनत,अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम है। संस्थान में उपलब्ध उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण एवं मार्गदर्शन के कारण विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है।वहीं,चेयरमैन डॉ.विवेक यादव ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि “यह सफलता न केवल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करती है,बल्कि संस्थान की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं शोधपरक वातावरण को भी प्रमाणित करती है।हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार की उपलब्धियां हासिल कर संस्थान का नाम रोशन करेंगे।संस्थान परिवार ने सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा अन्य विद्यार्थियों को भी इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular