Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeMarqueeकिसानो के चौखट पर उपलब्ध हो शोधित बीज- दिनेश प्रताप

किसानो के चौखट पर उपलब्ध हो शोधित बीज- दिनेश प्रताप

 

अवधनामा संवाददाता

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर पोटैटो का राज्यमंत्री ने किया शिलान्यास
मंत्री ने योजनाओं की जानकारी हर घर, हर किसान और हर चौखट पर उद्यान विभाग को पहुचाने का दिया निर्देश
कुशीनगर। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित कर करे कि यहां के हर किसानों को हर हालत में उनकी चौखट पर शोधित बीज की उपलब्धता हो। उन्होंने कहा कि न्याय पंचायतवार मीटिंग करे ऑफिस में बैठकर ऑफिस का संचालन ही करने से काम नही चलेगा  बल्कि गांव में जाकर किसानो से भी मिले। उन्होंने तल्ख लहजे मे कहा कि उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ वेबसाइट के साथ-साथ कागज और पंपलेट के माध्यम से गांव के हर घर, हर किसान और  हर गरीब तक पहुंचे ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दिनेश प्रताप सिंह गुरुवार को राजकीय आलू प्रक्षेत्र कसया कुशीनगर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर पोटैटो का  भूमि पूजन व शिलान्यास के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विभागीय दायित्वों के निर्वहन का शुभारंभ उस पावन भूमि से कर रहे हैं, जो राजनीतिक रूप से उन्हें संबल प्रदान करेगा। उन्होंने  किसान और नौजवानों को भरोसा दिलाया कि  पहले दिन जो नींव रख कर वह जा रहे हैं, उसे देखने, सिचने और बढ़ाने के लिए आते रहेंगे। राज्य मंत्री ने अपने आप को किसान का बेटा बताते हुए कहा कि  कुशीनगर जनपद में ऐसी उन्नत खेती जहां एक एकड़ में 20 लाख रुपये की स्ट्रॉबेरी की पैदावार होती है यह जानकर काफी प्रसन्नता हुई तथा मनोबल भी बढ़ा।  उन्होंने भरोसा दिलाया कि आलू के लिए कोल्ड स्टोरेज के सुदृढ़ीकरण, नए कोल्ड स्टोर के निर्माण की आवश्यकता होती है तो उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जितनी क्षमता जनपद में आलू की पैदावार की होगी उसी क्षमता के अनुसार कोल्ड स्टोर की व्यवस्था भी अगले एक साल में करवाई जाएगी। राज्य मंत्री ने किसानों को शोधित बीज विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया, जिससे अच्छी पैदावार  होगी। उन्होंने पॉलीहाउस के बारे में भी बताया की कम भूमि में कैसे अधिक फायदा हो सकता है। उन्होनें कहा कि आने वाले वक्त में यहां का आलू दूसरे देशों में भी पहुंचे इसकी पूरी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने उद्यान विभाग को निर्देशित किया कि सौ पुरवों की बैठक हर सप्ताह ली जाए। उद्यान विभाग जमीन तक पहुंचे। उद्यान विभाग हर किसान की चौखट पर दिखाई दे।
इस क्रम में भूमि दाता बाबू गेंदा सिंह की आदम कद मूर्ति को भी उक्त कैंपस में लगाए जाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन उन्होंने दिया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य गुणवत्ता परक निर्माण, गुणवत्ता परक कार्य और किसानों की आय दोगुनी करना है। उन्होंने यह कहा कि जनपद, मंडल या राज्य के किसानों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा होती है तो सुझाव दें, अपना अनुभव साझा करें, उन सुझावों को आदर सहित आमंत्रित करेंगे और संवैधानिक तरीके से उस पर अमल करने का प्रयास भी करेंगे। इस दरम्यान  लालजी कुशवाहा, राजाराम कुशवाहा, सुदर्शन कुशवाहा, संतोष जी, हर्ष प्रकाश तिवारी, लाल बहादुर, मुखदेव कुशवाहा, समीर सिंह, राजहंस आदि किसानों को शॉल व चेक भेंट कर सम्मानित किया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular