Saturday, March 1, 2025
spot_img
HomeMarqueeरीना जैन बनी महिला व्यापार मंडल की प्रदेश उपाध्यक्ष

रीना जैन बनी महिला व्यापार मंडल की प्रदेश उपाध्यक्ष

अवधनामा संवाददाता

महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएगा महिला व्यापार मंडल – रीना जैन
इटावा। व्यवसायी महिलाओं के हितों की रक्षा करने में सदैव प्रयासरत उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उ.प्र.के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने संग़ठन व व्यापारी हितों में किये हुये कार्यो को देखते हुये महिला व्यवसायी रीना जैन को व्यापार मण्डल महिला प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।सोमवार को शहर के होटल शुभम में आयोजित कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं जिला महामंत्री आकाशदीप जैन ने प्रांतीय अध्यक्ष द्रारा जारी मनोनयन पत्र रीना जैन को सौपा जिसमे उन्होंने कहा है संग़ठन व व्यापारी हित मे किये कार्यो से आप संग़ठन को नयी उचाईयों पर ले जाएगी।कार्यक्रम में महिला पदाधिकारियो ने नव मनोनीत महिला प्रदेश उपाध्यक्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।रीना जैन ने कहा महिला व्यापार मंडल महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने  सहयोग करेगा,आज के समय में महिलाएं किसी से कम नहीं हैं वह व्यापारिक क्षेत्र में बराबरी पर कंधे से कंधा मिलाकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष क़ामिल कुरैशी,शहर अध्यक्ष रजत जैन, महिला जिला महामंत्री अनीता शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्चना कुशवाहा,मंजू यादव, सुलेखा तिवारी,कमलेश जैन,दीपिका गुप्ता,अंजू यादवयुवा जिलाध्यक्ष पावेन्द्र शर्मा, प्रदीप आढ़तिया,विक्कू यादव, आलोक गुप्ता,रियाज अहमद,संजय वर्मा, देव् गुप्ता,लखन सोनी आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular