इटावा। महेरा चुंगी मार्ग पर सुंदरपुर क्रॉसिंग के पास स्थित सेवन सीज प्ले स्कूल में शुक्रवार को रेड डे का आयोजन किया गया जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने लाल रंग के कपड़े पहने और लाल रंग के ही टिफिन बॉक्स में लाल रंग की ही खाद्य वस्तुओं को लाकर अपना नाश्ता और लंच किया।विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती साक्षी दुबे ने इस अवसर पर कहा कि रेड डे एक ऐसा शैक्षणिक कार्यक्रम है जिसमें प्ले ग्रुप के नन्हे मुन्ने बच्चों को लाल रंग से परिचित कराने के लिए उन्हें मनोरंजक ढंग से गतिविधि आधारित शिक्षण देकर इस दिन लाल रंग की ड्रेस पहनने,लाल रंग का ही टिफिन बॉक्स और उसमें लाल रंग के ही फल सब्जी, जैसे एप्पल(सेब),वाटरमेलन (तरबूज) टोमेटो (टमाटर),पॉमग्रेनेट(अनार), स्ट्राबेरी,रेड ग्रेप्स (लाल अंगूर) चुकंदर, (बिट्रूट),कैरेट(गाजर)और टोमेटो कैचप आदि से बना नाश्ता एवं लांच लाने को कहा जाता है।उसी कड़ी में आज विद्यालय के सभी बच्चे रेड कलर की ड्रेस पहनकर,रेड कलर की सब्जियों और फलों से बना लंच लाए,जो बहुत ही सुंदर और प्यारे लग रहे थे।सब बच्चों में समृद्धि(ब्लड डोनेशन)और अन्विका (लेडी बग)को सराहा गया।लाल टमाटर में गौरांश,अद्विक,अवनी, सेव के रूप में पावनी,अबीर,विहान,हर्षाली,स्ट्रॉबेरी में निदांश,आरोही,हरनूर को भी प्रोत्साहन मिला।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा और विद्यालय के प्रबंधक शिव किशोर दुबे एडवोकेट ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
सेविन सीज प्ले स्कूल में हुआ रेड डे का आयोजन
RELATED ARTICLES





