Friday, May 3, 2024
spot_img
HomeMarqueeRead us -- ये प्रेम-कहानी दो साल पहले कोठे से शुरू हुई...

Read us — ये प्रेम-कहानी दो साल पहले कोठे से शुरू हुई ,अब कर रहे शादी

हमसे जुड़ने के लिए सम्पर्क करे 9918956492 ———————-

नई दिल्ली। वो उसके पास उसके जिस्म का ग्राहक बनकर आया था, दोनों दिल्ली जीबी रोड के एक छोटे से कमरे में मिले थे। इस तरह के कई ग्राहक उसके पास आते थे और चले जाते थे लेकिन आज उसका ग्राहक कुछ खास था। इस मुलाकात ने दोनों की जिंदगी बदल दी। ये शुरुआत थी, ये प्रेम-कहानी दो साल पहले कोठे से शुरू हुई थी। जो अब दिल्ली महिला आयोग की मदद से अपने अंजाम तक पहुंची है।

नेपाल की है युवती दिल्ली महिला आयोग ने जीबी रोड़ से जिस 27 साल की लड़की को छुड़ाया है। उसने बताया कि गरीबी के चलते काम की तलाश में वो नेपाल से दिल्ली आई थी लेकिन जीबी रोड पहुंच गई। यहीं उसकी उसकी मुलाकात एक लड़के से हुई और ये मुलाकात प्यार में बदल गई।
दो साल से आता था कोठे पर जिस लड़के से इस लड़की को प्यार है वो बीते दो सालों से ग्राहक बनकर कोठे पर जाता था। दोनों के बीच प्यार हुआ तो दोनों ने शादी करने का फैसला किया। लेकिन लड़की का कोठे से निकलना आसान नहीं था। लड़की ने कई बार यहां से निकलने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही।
लड़का पहुंचा महिला आयोग लड़का जो कि पेशे से ड्राइवर है, जीबी रोड के पास में ही सदर बाजार एरिया में रहता है। जब उसे लगा कि उसकी प्रेमिका वहां से नहीं निकल पाएगी तो उसने इसके लिए कोई तरीका ढूंढ़ा। लड़का एक एनजीओ शक्तिवाहिनी के पास पहुंचा। एनजीओ की मदद से वो दिल्ली महिला आयोग से संपर्क में आया जिसके बाद आयोग ने पुलिस की मदद से इस लड़की को आजाद किया।

अब करेंगे शादी लड़की के आजाद हो जाने के बाद अब दोनों शादी करेंगे। लड़की का कहना है कि बताया लड़के का परिवार भी रजामंद है और अब वो साथ रहेंगे। दोनों ही अपनी प्रेम कहानी के सुखद अंत से खुश हैं। महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि जीबी रोड पर कई लड़कियों को जबरदस्ती जिस्म के धंधे में धकेला जाता है, इस पर कार्रवाई की जरूरत है।


हमें सभी जिलों में ब्यूरो चीफ, रिपोर्टर और विज्ञापन प्रतिनिधि की जरुरत है संपर्क करे-9918956492

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular