Friday, May 3, 2024
spot_img
HomeSliderरत्नेश द्विवेदी मंडल अध्यक्ष डॉ वीरेन्द्र आर्य जिला अध्यक्ष आकाश राय जिला...

रत्नेश द्विवेदी मंडल अध्यक्ष डॉ वीरेन्द्र आर्य जिला अध्यक्ष आकाश राय जिला महासचिव मनोनीत  

रत्नेश द्विवेदी मंडल अध्यक्ष डॉ वीरेन्द्र आर्य जिला अध्यक्ष आकाश राय जिला महासचिव मनोनीत

सीतापुर। भारत परिषद द्वारा स्थानीय आनन्द नगर स्थित रास्टीय उपाध्यक्ष डॉ वी के सिंह के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह की अध्यक्षता में  बैठक आहूत की गई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र भूषण पाण्डेय के निर्देश पर सर्वसम्मति से  प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह द्वारा कार्यकारिणी गठित की गई। बैठक में सर्वप्रथम अतिथि  प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह द्वारा मॉ सरस्वती के समक्ष पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्जवलित किया गया। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह द्वारा लखनऊ रायबरेली लखीमपुर हरदोई सीतापुर पांच जिलों का मण्डल अध्यक्ष रत्नेश द्विवेदी,  जिलाध्यक्ष डॉ वीरेन्द्र कुमार आर्य, महासचिव आकाश राय को मनोनीत किया गया। सभी मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह कहा कि  संगठन को एक नई दिशा व उंचाई तक ले जाते हुए एकता की मिशाल कायम कर जनहित में कार्य करते रहने की आशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष  के निर्देशो का पालन करते हुए जिस प्रकार संगठन विगत कई वर्षों से निरन्तर जनहित का कार्य करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर रहा है, उसी प्रकार सदैव करता रहेंगा और नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस मुहिम में कारगर साबित होंगे।

????????????????????????????????????

अंत में रास्टीय अध्यक्ष डा वी के सिंह ने मनोनीत सभी पदाधिकारियो को सुभकामनाए देते ऊर्जा के साथ कार्य करने का आवाहन के साथ सभी का आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर युवा ब्लॉक अध्यक्ष लालपुर मनोज शर्मा, मिडिया प्रभारी मिर्जापुर रूबी शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी गौरी शंकर त्रिवेदी,मंडल अध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह  तहसील अध्यक्ष अंकित सिंह जिला छायाकार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अजीत सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष डॉ याकूब खान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular