HomeUttar PradeshHamirpurराठ पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का किया खुलासा

राठ पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का किया खुलासा

अवधनामा संवाददाता
अवैध असलहा फैक्ट्री के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार। 
पुलिस ने अवैध तमंचा बनाने के उपकरण व पांच अदद अवैध तमंचा, कारतूस किए बरामद। 
हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत
थाना राठ पुलिस द्वारा अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री व पांच अदद नाजायज देशी तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं चार अदद छोटी बड़ी लोहा नाल व दो अदद लोहे की नाल बनाने वाली स्टेयरिंग राड एंव अन्य शस्त्र बनाने के उपकरण सहित अभियुक्तगण नफीस पुत्र छिद्दू व सलामत पुत्र बसीर को स्यावरी रोड खाली पडी काशीराम कालोनी बहद ग्राम स्यावरी थाना राठ से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर धारा 5/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया।
अभियुक्त नफीस पुत्र छिद्दू के ऊपर थाना राठ में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular