Thursday, March 6, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshKanpurराष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने महिला पहलवानों के समर्थन में 6 मई को...

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने महिला पहलवानों के समर्थन में 6 मई को कानपुर से दिल्ली तक शान्ति मार्च निकालेगी

अवधनामा संवाददाता

कानपुर| राष्ट्रीय विकलांग पार्टी महिला पहलवानों के समर्थन में 6 मई को कानपुर के शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क से नई दिल्ली तक शान्ति मार्च निकालेगी और जंतर मंतर पहुँच कर महिला ओलंपिक पहलवानों के समर्थन में धरना देगी|आज रात में दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पहलवानों के साथ मार पीट कि राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने कड़े शब्दों में निन्दा की है और दिल्ली के पुलिस कमिशनर को बरखास्त करने की मांग की है|पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की कानपुर से दिल्ली तक की शान्ति मार्च यात्रा में देश की जनता से पहलवानों के लिए समर्थन मांगा जायेगा| वीरेन्द्र कुमार ने कहा की देश का लोकतंत्र खतरे में है| अन्याय व यौन उत्पीडन के लिये चल रहे शान्ति पूर्ण आन्दोलन को सरकार के इसारे पर दिल्ली पुलिस द्वारा कुचलने का प्रयास किया गया है| आरोपी सांसद बृजभूषण नरायण सिंह के विरूद्ध आज तक कोई कार्यवाही न होना ये दर्शाता है की सरकार आरोपी को बचा रही है |आज के बैठक मे राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, आनन्द तिवारी, अशोक कुमार, वैभव दीक्षित, गुड्डी दीक्षित, गौरव कुमार आदि शामिल थे|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular