Monday, February 23, 2026
spot_img
Homekhushinagarगौंड़ आदिवासी संघ के प्रदेशाध्यक्ष बनाये जाने पर रामकोला विधायक का हुआ...

गौंड़ आदिवासी संघ के प्रदेशाध्यक्ष बनाये जाने पर रामकोला विधायक का हुआ भव्य स्वागत

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौंड़ को उप्र अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर जगह- जगह कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत करते हुए फूल मालाओं से लाद दिया।

स्वागत कार्यक्रम बुधवार को कप्तानगंज स्थित जनसम्पर्क कार्यालय से शुरू हुआ और मलुकही, सेमरा, मथौली, लक्ष्मीगंज और रामकोला तक जारी रहा। तत्पश्चात विधायक ने मण्डल कार्यसमिति एवं नगर निकाय चुनावी बैठक को संबोधित किया, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ उ०प्र० की ओर से मुख्य रूप से प्रीतम नाथ गोंड, प्रदेश उपाध्यक्ष विन्देश्वरी प्रसाद गोंड, प्रदेश महासचिव द्विगविजय नाथ गोंड, जितेंद्र कुमार गोंड, जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सूरज कुमार गोंड, जिला महासचिव युवा प्रकोष्ठ रत्नेश कुमार गोंड, नागेन्द्र कुमार गोंड तथा पूर्व नगर अध्यक्ष रामकोला कुशीनगर महेंद्र प्रसाद गोंड, मथौली मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय, भाजपा नेता कृष्णमणि त्रिपाठी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular