Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeMarqueeसहकारी बैंक के सभापति बने रमेश सिंह लोधी, उपसभापति बने श्रीकांत कुशवाहा

सहकारी बैंक के सभापति बने रमेश सिंह लोधी, उपसभापति बने श्रीकांत कुशवाहा

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। भाजपा जिला प्रभारी डा.अनिल यादव के कुशल निर्देशन में एवं जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन व सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड. के नेतृत्व में जिला सहकारी बैंक के चुनाव में एक तरफा निर्विरोध विजय हांसिल की। समय समाप्त होने तक जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद हेतु रमेश कुमार सिंह लोधी एड एवं जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष पद हेतु एक नाम श्रीकांत कुशवाहा का ही नामांकित हुआ। सिर्फ एक-एक नाम आने से नामांकन का समय निकल जाने के बाद दोनों प्रत्याशियों को विजयी घोषित कर दिया गया। रमेश कुमार सिंह एड के अध्यक्ष और श्रीकांत कुशवाहा के उपाध्यक्ष वनने पर कार्यालय पर मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि सिर्फ एक मात्र भाजपा ही है जो निरन्तर अपने कार्यकर्ताओं का ध्यान रखती है और उन्हें समयानुसार उचित दायित्व भी सोंपती है। उपसभापति श्रीकांत कुशवाहा ने कहा कि यह मेरी नहीं वल्कि भाजपा के जिले के कुशल नेतृत्व और आम कार्यकर्ताओं की विजय है। अन्त में जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त कर उन्हें इसी तरह पार्टी के पक्ष निरन्तर माहौल वनाने हेतु मार्ग दर्शन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, डा.अनिल यादव, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड, बुन्देलखण्ड विकास वोर्ड सदस्य प्रदीप चौबे, रामेश्वर प्रसाद, मनोहरलाल शर्मा एड, आशीष रावत, किरण सेन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, गौरव चौधरी, गन्धर्व सिंह लोधी बाबूजी, गौरव, हरीओम निरंजन, देवेंद्र गुरु, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, अरुण द्विवेदी, देवेंद्र गुप्ता, चन्द्रशेखर, शशिशेखर पांडेय, कमलापत रिछारिया, अशोक साहू, भूपेंद्र सिंह, केहरसिंह, सुरेश कोंते, सुदामा प्रसाद दुवे, बद्री प्रसाद दुवे, नीरज जैन गौना, जगभान सिंह, अरविंद सिंघई, पुरुषोत्तम कुशवाहा, अशोक पंथ, सोनू, गजेंद्र, आशीष, अमित तिवारी, विक्रांत रावत, के.पी.राजा, भीष्म बुन्देला, लक्ष्मी प्रसाद, अनुपम चौबे, आनन्द देवलिया, डा.अविनाश देशमुख, कन्हैया कुशवाहा, मनोहर अहिरवार, अजय अहिरवार, दीपक मिश्रा, दीपक चौरसिया, वीटू राजा, बृजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular