Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaगणित एवं सांख्यिकी विभाग में रामानुजम का जन्मदिवस मनाया गया

गणित एवं सांख्यिकी विभाग में रामानुजम का जन्मदिवस मनाया गया

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग में गुरूवार को श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय गणित दिवस-2022 का आयोजन किया गया। इसके साथ ही छात्रों के बीच क्विज व ओरल के प्रतियोगिता के साथ रामानुजम पर बनी फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम में बतौर वक्ता विभागाध्यक्ष प्रो0 संत शरण मिश्र ने छात्रों से कहा कि आज के दिन को गणित की अविलक्षन प्रतिभा को याद करते हुये श्रीनिवास रामानुजन को सम्मान देना पूरे भारतीय मनीषा का एक नैतिक दायित्व है। उन्होंने रामानुजम के जीवन वृति एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गणित के बिना, ब्रह्मांड के समग्रता का ज्ञान अधूरा है और इसके बिना ब्रह्मांड की किसी भी घटना का सम्पूर्ण ज्ञान सम्भव नहीं है। श्री निवास रामानुजन ने गणित के स्वरूप को ईश्वर की अभिव्यक्ति के रूप में ग्रहण किया। उनके अनुसार गणित के अध्यन्न से भौतिक जीवन में सकारात्मक रूपान्तरण के साथ साथ व्यक्ति की आद्यात्मिक चेतना का भी विकास होता दूसरी ओर विभाग के छात्रों के बीच क्विज और ओरल प्रतियोगिता आयोजित की गई। ओरल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शोधार्थी ललित कुमार ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान श्रद्धा पटेल व कहकशा परवेज मिला। वहीं गौरव यादव, सीरत ईमान, अनूप मिश्रा, साक्षी वर्मा, हिटलर तिवारी सहित अन्य विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रजत सिंह, सूरज तिवारी, राम सानूप को मिला। द्वितीय पुरस्कार आकांक्षा सिंह को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सह-आचार्य, डॉ अभिषेक सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 पी० के० द्विवेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने विभाग के समस्त शिक्षकों के साथ डॉ. संदीप रावत, सुश्री शालिनी मिश्रा, सुश्री अनामिका पाठक और समस्त शोधार्थी एवं विद्यार्थियों की विशेष भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular