Saturday, April 27, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiसंभावित बाढ़ क्षेत्र का राजपूत रेजीमेंट की टीम ने किया दौरा

संभावित बाढ़ क्षेत्र का राजपूत रेजीमेंट की टीम ने किया दौरा

अवधनामा संवाददाता

सूरतगंज बाराबंकी। रामनगर तहसील के संभावित बाढ़ प्रभावित इलाके में बाढ़ एवं राहत बचाव कार्यों के मद्देनजर राजपूत रेजीमेंट की टीम ने सोमवार को दौरा किया। टीम में शामिल सेना के जवानों ने हेतमापुर अप स्ट्रीम तटबंध पर पहुंच कर बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों के भौगोलिक स्थिति की जानकारी हासिल की। इसके साथ ही तहसील प्रशासन की ओर से टीम में शामिल सेना के जवानों को अपेक्षित जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं।
एसडीएम तान्या सिंह ने बताया कि रामनगर तहसील के 33 गांव हर साल सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित होते हैं। पूर्व के वर्षों में एनडीआरएफ तथा पीएसी की फ्लड बटालियन बाढ़ एवं राहत बचाव दल का हिस्सा रही हैं। लेकिन इस बार बाढ़ से हालात बिगड़ने पर सेना के जवानों की भी मदद ली जा सकती है। इसके लिए बाढ़ एवं राहत बचाव की तैयारियों की कड़ी में सेना के जवानों को भी शामिल किया गया है। सोमवार को राजपूत रेजीमेंट के तीन सदस्यीय दल ने अप स्ट्रीम के बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किया। टीम के साथ नायब तहसीलदार अभिषेक यादव व रजिस्टार अनिल श्रीवास्त भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular