HomeMarqueeरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 जून को पहुंचेंगे लखनऊ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 जून को पहुंचेंगे लखनऊ

लोकसभा चुनाव जीतने और दोबारा केंद्रीय रक्षा मंत्री बनने के बाद राजनाथ सिंह पहली बार 21 जून को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने दी।

आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का शुक्रवार शाम छह बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर आगमन होगा। एयरपोर्ट आगमन पर लखनऊ महानगर और कार्यकर्ताओं द्वारा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। एयरपोर्ट से रक्षा मंत्री हनुमान सेतु मंदिर जाएंगे और वहां पूजन अर्चन करने के बाद कालिदास मार्ग स्थित आवास जाएंगे।

उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री शनिवार की शाम 05:30 बजे सिटी मोंटेसरी स्कूल, गोमती नगर विस्तार में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के उपरांत रक्षा मंत्री शाम 6:30 बजे गोमती नगर से एयरपोर्ट जायेंगे और सायं 7:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular