HomeMarqueeपत्नी की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में...

पत्नी की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पति गिरफ्तार

जिले के मेटेली थाने की पुलिस ने अपनी पत्नी की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को गिरफ्तार आरोपित को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भेजा गया है।

सूत्रों के अनुसार, शख्स ने अपनी पत्नी की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद केरल में जाकर छिप गया था। जिसके बाद 16 अप्रैल को पत्नी ने अपने पति के नाम पर मेटेली थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित पति की तलाश शुरू कर दी। जब वह आरोपित बुधवार देर रात इलाके में लौटा तो पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपित को चालसा के मंगलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular