Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeराजेश मिश्रा को अध्यक्ष और सुल्तान अहमद को महामंत्री

राजेश मिश्रा को अध्यक्ष और सुल्तान अहमद को महामंत्री

डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव संपन्न

चन्दौली । डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव गुरुवार को सदर तहसील परिसर के बार सभागार में संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें राजेश मिश्रा को अध्यक्ष और सुल्तान अहमद को महामंत्री चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में रमाशंकर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राहुल सिंह उपाध्यक्ष, अनिल कुमार शर्मा कनिष्ठ उपाध्यक्ष, राहुल कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, रवि प्रकाश सिंह संयुक्त सचिव और मिथिलेश कुमार एडवोकेट पुस्तकालय मंत्री बनाए गए।

चुनाव अधिकारी पंचानंद पांडेय की अध्यक्षता में यह चुनाव संपन्न हुआ। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उनसे ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन कर बार की गरिमा बनाए रखने का आग्रह किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा अधिवक्ता हित में कार्य करते रहेंगे। महामंत्री सुल्तान अहमद ने भी पद की गरिमा बनाए रखने में कोई कसर न छोड़ने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यकारिणी में वरिष्ठ अधिवक्ता लाल प्यारे श्रीवास्तव, रमाकांत सिंह, राजेंद्र प्रसाद पाठक, शहाबुद्दीन, विद्या चरण सिंह, प्रमोद शंकर सिंह, आनंद कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह और शमसुद्दीन को शामिल किया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष सिंह, अनिल सिंह, जयप्रकाश सिंह, आनंद कुमार सिंह, हाजी इम्तियाज अहमद, समरनाथ यादव, प्रमोद शंकर सिंह, राजेश सिंह सहित कई अन्य अधिवक्ता भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular