HomeMarqueeखेत पर किसान तो शहर में दो बहनों के इकलौते भाई ने...

खेत पर किसान तो शहर में दो बहनों के इकलौते भाई ने पेड़ से लटककर दी जान, परिवारों में मचा कोहराम

सिरसीकला में 55 वर्षीय किसान ने तो कांशीराम कॉलोनी में शराब के नशे में दो बहनों के इकलौते भाई ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जाँच में जुटी पुलिस

महोबा। सिरसीकला गांव में एक किसान ने खेत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वहीं शहर की कांशीराम कलोनी में दो बहनों के इकलौते भाई ने शराब के नशे में बरगद के पेड़ पर फांसी का फंदा गले में डलाकर मौत को गले लगा लिया। मौत के बाद से दोनो मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीमों ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद फांसी लगाए जाने के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों व लोगों से पूछताछ करने में लगी हुई है।

थाना खन्ना क्षेत्र के गांव सिरसीकला निवासी शंकरलाल (55) खेत की रखवाली करने की परिजनों से बात कहकर गया था, लेकिन काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजन परेशान हो गए और उसकी गांव में खोजबीन करते हुए ग्रामीणों से पूछताछ की, जिस पर कुछ ग्रामीणों ने खेत की तरफ जाने की बात कही। परिजनों ने खेत में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा, तभी पास बने बोरवेल पहुंचे तो शंकरलाल फांसी के फंदे में झूलता मिला, जिसे देख परिजनों बेसुध होकर रोने पीटने लगे। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची थाना खन्ना पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतर कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक स्वभाव से शांत व्यक्ति थे तथा परिवार में किसी प्रकार के बड़े विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक लड़का बबलू और एक लड़की को छोड़ गया है, जिनका रो रोकर हाल बेहाल है।

दूसरी घटना शहर के बिच्छू पहाड़िया स्थिति कांशीराम कालोनी के समीप घटित हुई। कालोनी निवासी राम सिंह (30) अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। राम सिंह आटो चालकर डेयरी से घी खरीदकर गांव गांव जाकर बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था, लेकिन उसके शराब पीने की आदत से उसका परिवार परेशान था और उसे शराब से दूर रहने की सलाह देते थे, बावजूद इसके उसकी यह आदत नहीं छूटी। बताया जाता है कि बीती रात उसने शराब पीने के बाद कालोनी के समीप एक बरगद के पेड़ पर तौलिया से फांसी लगा ली।

फांसी पर लटका देख कलोनी के लोग और परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता कल्लू राजपूत ने बताया कि परिवार में कोई विवाद नहीं था, इसलिए आत्महत्या की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। राम सिंह की मौत से पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular