Saturday, May 4, 2024
spot_img
HomeMarqueeसंसद में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस की ओर से...

संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस की ओर से करेंगे बहस की शुरुआत

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के कई दिन हंगामे की भेंट चढ़ चुके हैं। आज भी विपक्ष मणिपुर, नूंह और दिल्ली सेवा विधेयक पर हंगामा हुआ। बीते दिनों लोकसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पास हो गया है, जिसे सरकार आज राज्यसभा में पेश किया। इसके लिए भाजपा ने आज अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है।
इस बीच राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद आज उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है। राहुल संसद भी पहुंच गए हैं। राज्यसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2013 में अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि तत्कालीन सीएम शीला दीक्षित के आवास में 10 एयर कंडीशनर थे और यहां तक कि बाथरूम में भी एसी था, लेकिन अब केजरीवाल के आवास में 15 बाथरूम और 1 करोड़ रुपये के पर्दे लगे हैं।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कल लोकसभा में होने वाली अविश्वास प्रस्ताव चर्चा में बोलेंगे। संभावना है कि वह कल सदन में कांग्रेस की ओर से बहस की शुरुआत करेंगे। डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल 2023 लोकसभा में आज पास हो गया है। अब ये बिल राज्यसभा में पेश होगा।
राज्यसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा का दृष्टिकोण किसी भी तरह से राज्य सरकारों को नियंत्रण में करने का है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह बिल पूरी तरह से असंवैधानिक है, यह मौलिक रूप से अलोकतांत्रिक है और यह दिल्ली के लोगों की क्षेत्रीय आवाज और आकांक्षाओं पर एक प्रत्यक्ष हमला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular