HomeMarqueeछब्बीस रमज़ान मुबारक को कुरआन पाक हुआ मुकम्मल

छब्बीस रमज़ान मुबारक को कुरआन पाक हुआ मुकम्मल

अवधनामा संवाददाता

हाफिज़ साहिबान का लोगों ने गुलपोशी कर और गले मिलकर दी मुबारकबाद

इटावा। छब्बीस रमज़ान मुबारक को शहर की ज़्यादातर मस्जिदों में तराबीह की नमाज़ में कुरआन पाक मुकम्मल हुए।इस मौके पर रोज़ेदारों ने मस्जिदों को बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया।उलमाए इकराम ने देश की खुशहाली,तरक्की और अमनो अमान के लिए दुआये की।शहर के लोगों ने हाफिज़ साहिबान की गुलपोशी कर गले मिलकर दी मुबारकबाद।
सराये शेख़ स्थित मस्जिद शेख़ जलाल में हाफिज़ सरफराज कादरी ने तराबीह की नमाज़ में कुरआन पाक मुकम्मल किया।हाफिज़ साहब,मस्जिद के पेश इमाम मौलाना शादाब रज़ा,मुअज़्ज़िन सैय्यद फरत अली आदि का मुतवल्ली अब्दुल हन्नान चाँद मंसूरी आदि ने गुलपोशी कर व तोहफे देकर इस्तक़बाल किया और मुबारकबाद दी।संचालन शायर रौनक इटावी ने किया।हाफिज़ मुहम्मद अहमद,हाफिज़ अरशद,हाफिज़ शाहवाज़ अनवर,अनवार पहलवान,हाजी अब्दुल मजीद,हाजी अज़ीम वारसी,वाई के शफी चिश्ती,हाजी रहीस अहमद,अब्दुल हमीद आदि के अलावा मस्जिदों के पेश इमाम उलमाए इकराम आदि मौजूद रहे।
कटरा पुर्दल खां स्थित मस्जिद मोर का ताज़िया में हाफिज़ मुहम्मद अमीर अहमद ने तराबीह की नमाज़ में मुकम्मल किया कुरआन पाक।लोगों ने हाफिज़ मु०अमीर मस्जिद के पेश इमाम जहाँगीर अशरफी,मस्जिद के मुअज़्ज़िन इमाम अली आदि का गुलपोशी कर व तोहफे देकर किया इस्तक़बाल।इस मौके पर हाफिज़ रहमानी,मुहम्मद अली फय्याज,आफ़ताब अली,हादी हसन,शुएब फय्याज,साबिर अली,शकील अहमद, तौफीक आदि रहे मौजूद।
साबितगंज स्थित मस्जिद राईन में हाफिज़ कैफ रज़ा ने तराबीह की नमाज़ में कुरआन पाक मुकम्मल किया।इस मौके पर हाफिज़ कैफ़ रज़ा का लोगों ने गुलपोशी कर और गले मिलकर मुबारकबाद दी।मौलाना ज़ाहिद रज़ा ने रमज़ान मुबारक का महत्व बताया।मस्जिद को लोगों ने दुल्हन की तरह सजा कर अपनी मोहब्बत का सुबूत पेश किया।प्रोग्राम के बाद सभी को तबर्रुक बांटा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular