HomeMarqueeअमेठी में 9 से 13 सितम्बर तक प्रशिक्षु लेखपालों की होगी अर्हकारी...

अमेठी में 9 से 13 सितम्बर तक प्रशिक्षु लेखपालों की होगी अर्हकारी परीक्षा-अपर जिलाधिकारी

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता ने बताया कि राजस्व परिषद द्वारा सीधी भर्ती के माध्यम से चयनित/नियुक्त किए गए लेखपालों की दिनांक 09.09.2024 से चल रहे प्रशिक्षण सत्र की अर्हकारी परीक्षा कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जनपद अमेठी में प्रशिक्षु लेखपालों की परीक्षा 9 से 13 सितंबर 2025 के मध्य कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि 9 सितंबर को नियम एवं कर्तव्य विषय के लिए प्रातः 8 से 11:00 तक, नियोजन एवं विकास विषय के लिए सांय 2:00 से 5:00 तक, 10 सितंबर को कागजात तैयारी विषय के लिए प्रातः 8:00 बजे से 11:00 तक, अधिनियम व प्रक्रिया विषय के लिए सांय 2:00 से 5:00 तक, 11 सितंबर को क्षेत्रमिति व अंकगणित विषय के लिए 8:00 से 11:00 तक, भूचित्र कार्य के लिए 2:00 से 5:00 तक, 12 सितंबर को सर्वेक्षण विषय के लिए प्रातः 8:00 बजे से तथा 13 सितंबर को सदाचार एवं व्यवहार विषय की परीक्षा प्रातः 8:00 बजे से कराई जाएगी। इसके लिए उन्होंने सीधी भर्ती के माध्यम से चयनित/नियुक्त किए गए प्रशिक्षु लेखपालों को निर्देश दिए हैं कि राजस्व परिषद द्वारा निर्धारित उपरोक्त समय सारणी के अनुसार दिनांक 9 सितंबर 2025 से प्रारंभ हो रही परीक्षा में समय से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular