Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiकिसान महापंचायत में उभरी जनसमस्याएं, जिला प्रशासन को सौंपा 11 सूत्रीय मांगो...

किसान महापंचायत में उभरी जनसमस्याएं, जिला प्रशासन को सौंपा 11 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह आज गन्ना संस्थान में आयोजित किसान महापंचायत में पहुंचे। यहां पर एसडीएम सदर विजय कुमार द्विवेदी, तहसीलदार चंद्रकांत त्रिपाठी के माध्यम से 11 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को भेजा गया।
जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी के नेतृत्व में संपन्न हुई पंचायत को संबोधित करते हुए चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि, बेमौसम बरसात आलू व गेहूं सरसों के नुकसान का आकलन कराकर तत्काल मुआवजा दिया जाए। किसानों को किसानों को काफी नुकसान हुआ है आलू की खरीद तत्काल जनपद में शुरू कराई जाए, नहीं तो मुख्यमंत्री के समझ मिलकर अवगत कराया जाएगा। जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी ने कहा कि, कोल्डस्टोरेज की मनमानी से आलू भी खराब हो रहा है, जिससे किसानों के सामने रोटी की समस्या उत्पन्न हो रही है और जिला प्रशासन स्टोरेज मालिकों के विरूद्ध कार्यवाही करने के बजाए किसानों को केवल कागजी आश्वासन दिया जा रहा है। कोल्डस्टोरेज मालिकों की मनमानी से किसानों के आलू बरसात के पानी के कारण खराब हो रहे हैं। दोषी स्टोर मालिकों के विरूद्ध कार्य सार्वजनिक किया जाये, बंकी तिंदोला मार्ग निर्माण चल रहा है जो मानक विहीन बन रही है जांच कराकर दोस्तों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। विश्व प्रसिद्ध हडियाकोल आश्रम (श्रीरामवन कुटीर) की लिंग मार्ग को बनवाया जाये तथा ज्योति शिक्षा निकेतन मोड से मलूकपुर तक रोड का निर्माण कराया जाए विकास खण्ड बंकी के ग्राम मोहम्मदपुर के तालाब की साफ-सफाई करवाकर आदर्श तालाब में चयन किया जाये। महापंचायत में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष बबलू रावत जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी मनीष यादव राजकुमार गुप्ता फूलचंद यादव मोहम्मद जुनेद विपिन यादव उत्तम यादव मालती जयसवाल मुकेश यादव मोहम्मद अजीम मोहम्मद फरीद गुल्ले अशू आदि लोग उपस्थित रहे
फ़ोटो न 1

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular