Thursday, May 2, 2024
spot_img
HomeMarqueeजापान के पीएम ने मोदी को जी7 समिट में बुलाया

जापान के पीएम ने मोदी को जी7 समिट में बुलाया

प्रधानमंत्री मोदी ने न्योता स्वीकारा, गिफ्ट में चंदन से बनी बुद्ध की मूर्ति दी

नई दिल्ली। जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा 2 दिन के भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद हैदराबाद हाउस में किशिदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों लीडर्स के बीच डेलिगेशन लेवल की बातचीत हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम किशिदा को चंदन से बनी बुद्ध की प्रतिमा गिफ्ट में दी।
जापानी प्रधानमंत्री किशिदा ने कहा- मैंने आज पीएम मोदी को हिरोशिमा में होने वाले जी-7 समिट के लिए न्योता दिया और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है। मैं भारत की धरती से आजाद इंडो-पैसिफिक को लेकर अपना विजन साझा करूंगा। वहीं पीएम मोदी ने कहा- मैं पीएम किशिदा का भारत में स्वागत करता हूं। मेरी उनसे पिछले एक साल में कई बार मुलाकात हुई है। इस दौरान मुझे हमेशा दोनों देशों के बीच संबंध को लेकर पॉजिटिविटी महसूस हुई। आज मैंने उनसे हमारे जी-20 अध्यक्षता की।
प्राथवैश्विक समस्याओं से निपटने पर चर्चा होगी
इस साल जापान जी7 और भारत जी20 की अध्यक्षता कर रहा है। जापानी प्रधानमंत्री की यात्रा से दोनों देशों को जी20 और जी7 के बीच सहयोग लाने का मौका मिलेगा। दोनों लीडर्स इस बारे में चर्चा कर सकते हैं कि कैसे फूड एंड हेल्थ सिक्योरिटी, एनर्जी ट्रांजिशन और इकोनॉमिक सिक्योरिटी पर त्र20 और त्र7 देश एक साथ काम कर सकते हैं।
2022 में 3 बार हुई थी पीएम मोदी और प्रधानमंत्री किशिदा की मुलाकात
मार्च 2022 में जापानी प्रधानमंत्री किशिदा दोनों देशों के बीच होने वाली ऐनुअल समिट में हिस्सा लेने भारत आए थे। उस दौरान किशिदा ने भारत में अगले पांच साल तक 3,20,000 करोड़ रुपए का निवेश करने की बात कही थी।
मई 2022 में पीएम मोदी क्वाड बैठक में शामिल होने जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे थे। उस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था- भारत और जापान नैचुरल पार्टनर हैं। इंटरनेशनल सोलर एलायंस के लिए हम साथ हैं।
सितंबर 2022 में प्रधानमंत्री जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के फ्यूनरल में टोक्यो गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आबे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया था। मोदी ने एक ट्वीट में कहा था- भारत और जापान के रिश्तों और ग्लोबल पार्टनरशिप में आबे की अहम भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular