बिलग्राम SDM की जनसुनवाई, फरियादियों को मिला न्याय का भरोसा

0
9030

बिलग्राम (हरदोई) तहसील बिलग्राम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में उपजिलाधिकारी (SDM) ने क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को सुना। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी फरियादी को मायूस नहीं लौटाया जाएगा, सभी की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा और सबको न्याय मिलेगा।

जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, बिजली-पानी की समस्या और सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों को सुनते हुए SDM ने तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति को न्याय दिलाना प्राथमिकता होगी।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here