Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeजाति वर्ग का भेद मिटाने,दलितों, पिछड़ों, महिलाओं पर अत्याचार किए जाने के...

जाति वर्ग का भेद मिटाने,दलितों, पिछड़ों, महिलाओं पर अत्याचार किए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन

अपनी जनता पार्टी ने कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर, डीएम को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

महोबा। जाति वर्ग का भेद मिटाने, संविधान का मान बढ़ाने, केंद्र व राज्य में डबल इंजन की सरकार में दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों व महिलाओं पर अत्याचार किए जाने के विरोध में अपना जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर जिलाध्यक्ष ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया साथ ही जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन दौरान अपनी जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामसहाय राजपूत ने कहा कि सरकार अपराधियों को जेल भेजने के बजाय उनको बचाने का कार्य रही है, जिससे अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है, जो चिंता का विषय है। सरकार की इस कार्यप्रणाली के चलते मनुवादी ताकते भय और दहशत फैलाकर राजनीति के माध्यम से सर्वोच्च न्याय पालिका से भी अपने मनमाफिक निर्णय कराना चाहती है।

कहा कि न्याय पालिका पर हमला संविधान व लोकतंत्र पर हमला है। जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि एससी, एसटी, ओबीसी व मुस्लिम समाज के नौजवानों के प्रति हो रही हत्याओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए और दोषी अपराधियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन में बताया कि समाज की बहन बेटियों के साथ हा रहे बलात्कार व हत्या की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए रोकथाम एवं सम्बंधित अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए साथ ही इस अपराधों में शिथिलता व लीपापोती करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

बताया कि एससी, एसटी ओबीसी व मुस्लिम समाज पर जाति व धर्म के आधार पर हो रहे भेदभाव पूर्ण कार्रवाई पर भी तत्काल रोक लगाई जाए। सीजेआई इंडिया पर जूता फेंकने की घिनौनी हरकत करने वाले को गिरफ्तार कर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular