इटावा। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(AIMIM इटावा) के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन वारसी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज की ओर से जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सोशल मीडिया पर प्रसारित नाजिया इलाही खान के कथित बयानों पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।ज्ञापन में कहा गया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो एवं टिप्पणियों में इस्लाम धर्म के पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब एवं उनकी अहलिया हज़रत आयशा के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं,जिससे मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
AIMIM एवं समस्त मुस्लिम समाज की ओर से प्रशासन से मांग की गई कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं निष्कर्षात्मक जांच कराई जाए तथा यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय कानून के प्रावधानों के अनुसार एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन वारसी ने कहा कि भारत का संविधान सभी धर्मों के सम्मान और धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देता है। किसी भी धर्म,धार्मिक व्यक्तित्व अथवा आस्था के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे को प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुरूप सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में AIMIM जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन वारसी,एडवोकेट ज़ामिन खान,हाजी नसीम सिद्दीकी,YK शफी चिश्ती,मो.तारिक,एहसान खान(जिला महासचिव),मो.सलमान(जिला उपाध्यक्ष),अजय प्रताप सिंह कुशवाहा (जिला कार्यकारिणी सदस्य),मो.शावेज (जिला सोशल मीडिया प्रभारी),मो. असलम,मो.राजा,शरीफ खान,मो. गुफरान,मो.नईम अंसारी,दानिश अख्तर, शहबाज खान,मो.शादान,अदनान, नियाज अली,इमरान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे।





