Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeडीएम की अध्यक्षता में अभियोजन की समीक्षा बैठक संपन्न, अधिकारियों को दिए...

डीएम की अध्यक्षता में अभियोजन की समीक्षा बैठक संपन्न, अधिकारियों को दिए निर्देश

महोबा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभार में शुक्रवार को एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी नें जिला पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों, थाना वशाखा प्रभारियों के साथ अभियोजन अधिकारियों से अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी पैरवी के सम्बन्ध में विभिन्न निर्देशों की समीक्षा की। डीएम ने महिला व बच्चों से जुड़ी शिकायतों पर अत्यंत गंभीरता बरतने व अपहृताओं की बरामदगी जल्द से जल्द करने के अलावा सभी उपजिलाधिकारीयों को 107/16 में अपराधियों को पाबंद करने के निर्देश दिए।

बैठक दौरान जिले में घटित घटनाओं एवं लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने गुण दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए साथ ही शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट की धारा के अंतर्गत संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने जन शिकायतों की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब और जुआ के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने, पीआरवी वाहनों की रैंडम चेकिंग कर उनकी सतर्कता का निरीक्षण करने आदि के संबन्ध में निर्देश दिए।

डीएम ने आईजीआरएस से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने एवं आईजीआरएस के आवेदकों से स्वयं वार्ता करके फीडबैक लेने के निर्देश दिये। बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर पंकज, उपजिलाधिकारी चरखारी धीरेन्द्र कुमार, उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ प्रदीप कुमार, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी सहित अभियोजन के अधिकारी तथा समस्त शाखाओं के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular