Monday, March 17, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurशिक्षा मित्रों की समस्याओं का हो निस्तारण

शिक्षा मित्रों की समस्याओं का हो निस्तारण

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भगवत सिंह बैस के नेतृत्व में शिक्षा मित्रों की विभिन्न समस्याओ के सम्बंध में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन सौपकर समस्याएं निस्तारण की मांग की। उप मुख्यमंत्री ने ज्ञापन को पढ़कर जबाब दिया कि शिक्षा मित्रों ने 2022 के चुनाव में बहुत दखल अंदाजी की। जिस पर उन्हें बताया कि 10 हजार में जीवन यापन नही हो पा रहा है। इस पर विचार कीजिये। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश के शिक्षा मित्रों का समायोजन दूरदराज के स्कूलों में हो गया था। समायोजन निरस्त हो जाने के बाद अल्प मानदेय में विद्यालय जाने में कठिनाई हो रही है। कुछ शिक्षा मित्र जानकारी के अभाव में स्थान्तरण हेतु फार्म नही भर सके थे। अतएव पूर्व में हुए शासनादेश के अनुसार विकल्प के आधार पर मूल विद्यालय य समायोजित विद्यालय में स्थान्तरण हेतु फिर से आदेशित किया जाय। जनपद ललितपुर में शिक्षक के पद पर समायोजन के उपरांत पीपीएफ की धनराशि 6 वर्ष व्यतीत हो जाने के बाद भी कुछ शिक्षा मित्रों की सुविधा शुल्क न देने के कारण अभी तक विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा उनके खाते में नही भेजी गई है। अतएव दोषी कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करते हुए शिक्षा मित्रों के खाते में पीपीएफ की धनराशि भेजी जाय। ललितपुर के परिषदीय शिक्षा मित्रों का माह जून का 15 दिन का मानदेय अभी तक नही दिया गया।वह दिलाया जाय।एवम परिषदीय शिक्षा मित्रों का मानदेय काफी बिलम्व से दिया जाता है।जिसकी ग्रांट जारी कर समय से दिया जाय।मंहगाई को देखते हुए  शिक्षा मित्रों के मानदेय में बृद्धि करते हुए स्थायी समाधान किया जाय।शिक्षा मित्रों के समायोजन के समय विभागीय अधिकारियों द्वारा हृस्ष्ट बनवाई गई थी।जो शिक्षा मित्रों के फार्म 16 में दरसाई गयी थी।लेकिन समायोजन निरस्त होने के बाद अभी तक उक्त धनराशि किसी भी शिक्षा मित्रों को नही दी गयी है। उक्त धनराशि दिलाई जाय। शिक्षामित्रों ने उप मुख्यमंत्री से उक्त समस्याओं पर विचार कर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग उठायी। ज्ञापन देते समय प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष भगवत सिंह बैस, राजीव त्रिपाठी, केहर सिंह बुन्देला, अशोक परिहार, कुलदीप गोस्वामी, बृजेश कुमार टोटे, विजय कुमार झा, बृजेन्द्र तिवारी, सीताराम कुशवाहा, शेरसिंह यादव, दीपक कुमार, धनसिंह, आशीष दुवे, ज्योतिप्रकाश खरे, रेखा कुशवाहा, सीताराम आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular