अयोध्या की तर्ज पर जेल मे कैदियों की मनी दीवाली

0
259

अवधनामा संवाददाता

शाहजहांपुर दीप पर्व दीपावली का त्योहार। जिला जेल मे भव्य और दिव्य रूप मे मनाया गया। 25000 दीपों की रोशनी से पूरी जेल जगमग हो गयी।जेल की साज सज्जा उस समय देखते ही बनती थी जब जेल अधीक्षक ने कैदियों के बीच साज सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन करा दिया।जिसमे बन्दियो द्वारा जिला कारागार को भव्य रूप से सजाया गया।कैदियों ने रंगोली दीप झालर से वैरको और जेल परिसर को सजाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। शाहजहाँपुर जिला जेल का जबसे मिजाजी लाल ने कार्य भार ग्रहण किया है तबसे ही जिला जेल की काया पलट हो गयी है। कैदियों का पूरा ध्यान रखने और खाने पीने से लेकर सारी व्यवस्थाओ को नया रूप देने बाले जेल अधीक्षक मिजाजी लाल बहुत कम समय मे कैदियों के चहेते बन गए हैं। शाहजहांपुर जेल का जब से मिजाजी लाल ने चार्ज संभाला है तब से बंदियों के बीच काफी लोकप्रिय बन गए हैं। दीपों के पर्व दीपावली को खास बनाने के लिए जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने जेल के बंदियों के बीच साज सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक, एडीएम और कैंटोनमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित शामिल हुए। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि कारागार के बंदियों द्वारा जेल में सशक्तिकरण, कोरोना, स्वच्छ भारत और नशा मुक्ति के साथ-साथ अन्य सुंदर-सुंदर रंगोलियां बनाई गईं। इसके साथ ही बंदियों ने अपनी अपनी बैरक व अहातों को बृहद रूप से सजाया। कागज व बिजली की झालर से जेल को सजाया। जिला कारागार में साज-सज्जा के लिए कुल 11 टीमें बनाई गई सभी टीमों ने मिलकर जिला कारागार को रंगोली व झालरों से सजाकर चकाचौंध कर दिया। जेल अधीक्षक ने बताया कि जिला कारागार में मातृ मंडल सेवा भारती की अध्यक्ष सीमा वाजपेयी व ब्राह्मण समाज के प्रदेश महामंत्री हरि सरन बाजपेई द्वारा जिला कारागार में साज सज्जा की वस्तुएं उपलब्ध कराईं। साथ ही महिला एवं पुरुष बंदियों को खील खिलौने व मिठाई, फल भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की।जनपद के प्रमुख समाज सेवी और विकलांग कल्याण सेवा समाज संस्था से जुड़े हरिसरन वाजपेयी का विशेष सहयोग रहा
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here