Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaप्रधान संगठन ने विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठककर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

प्रधान संगठन ने विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठककर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

अवधनामा संवाददाता

बबेरू/बांदा। ब्लाक सभागार में प्रधान संगठन के प्रधानो ने गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर सभी प्रधानों ने बैठक किया। उसके बाद अपनी समस्याओं को लेकर नारेबाजी करते हुवे बीडीओ को ज्ञापन सौंपा है। बबेरू खंड विकास अधिकारी सभागार में सोमवार को प्रदेश प्रधान संगठन के निर्देशन में ग्राम पंचायत के विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक सभागार में प्रधानों के साथ बैठक किया। जिसमें समस्त प्रधान संगठन प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सभी ब्लॉक परिसर में काम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया है। जिसमें सरकार द्वारा आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम का भी पूर्णता बहिष्कार किया, इन्हीं समस्याओं को लेकर 15 सूत्रीय ज्ञापन में मनरेगा का पैसा ग्राम पंचायत के खाते में भेजा जाए, जनपद में मनरेगा द्वारा कराए गए कार्यों का बकाया मटेरियल हुआ, लेबर के पैसों का तत्काल भुगतान कराया जाए, ग्राम प्रधान और अन्य ग्राम पंचायत के संविदा कर्मियों का मानदेय विद्युत बिल का भुगतान की धनराशि पंचायत में उपलब्ध कराई जाए ,गौशाला का पेमेंट कराया जाए, प्रधान को 30000 का मानदेय किया जाय, इसी प्रकार 15 सूत्रीय मांगों को लेकर बैठक किया। उसके बाद नारेबाजी करते हुए खंड विकास अधिकारी के नाम एडीओ आईएसबी अनिल कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा है। वही सभी प्रधानों ने कहा है कि, अगर गौशाला का शेष धनराशि 20 जनवरी तक नहीं दिया जाता तो समस्त ग्राम प्रधान गौशाला से गोवंश को छोड़ने को मजबूर होंगे, और जल्द ही मांगे नहीं मानी गई तो आगे आंदोलन की किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस मौके पर प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेश सिंह, प्रधान रामबरन सिंह, हिमांचल यादव, रामलखन, प्रधान प्रतिनिधि मुलायम सिंह यादव , गयाप्रसाद, गयादीन, रामलखन, कंचन वर्मा, सबिता देवी रेखा चंद्रा,उर्मिला देवी,दीपा सिंह,राजकुमारी,केसरिया देवी,निरजा सिंह,पुष्पा सिंह, कौशिल्य देवी, सरोज कुमारी, सतरूपा देवी, सब्बीर खान, हरी कल्याण सिंह, कमल वर्मा सदाशिव,मानसिंह,धनराज,अकबर हुसैन,मुबीन खान,रमेश चंद्रा,अनिल सिंह,दीपा सिंह,रामजीत यादव सहित अन्य ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular