Friday, March 7, 2025
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaमहिलाओं के सहारे निकाय चुनाव विजय की तैयारी

महिलाओं के सहारे निकाय चुनाव विजय की तैयारी

अवधनामा संवाददाता

बांदा नगर पालिका की महिला सीट होने से बदले समीकरण

बांदा। नगर निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी होने के बाद से सभी नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में समीकरण बदल गये हैं। पूर्व बांदा नगर पालिका की पिछड़ी सीट होने से जहां पिछड़ों ने दावेदारी ठोंकना शुरू कर दी थी। तो इस बार पुनः हुए आरक्षण के बाद सामान्य महिला सीट होने पर सभी दिग्गज नेताओं ने अपनी पत्नियों को आगे करके निकाय चुनाव को फतह करने का मन बना लिया है।
सपाजवादी पार्टी की बात करें तो इसमें पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्रा पप्पू ने अपनी पत्नी प्रतिभा मिश्रा के लिए दावेदारी ठांक दी है। सामान्य महिला सीट होने की वजह से उन्होंने अपनी पत्नी के जरिये बांदा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निगाह गड़ा दी है। इसी प्रकार अन्य पार्टियों में भी दिग्गज नेताओं ने अपनी-अपनी पत्नियों के लिए टिकट की दावेदारी की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular