फीडरों में खराबी से विधुत आपूर्ति ठप,उपभोक्ताओं में आक्रोश

0
71
Power supply stalled due to defect in feeders, resentment among consumers
अवधनामा संवाददाता
बेलहरा बाराबंकी।(Belhara Barabanki.)  विधुत विभाग अपनी लापरवाही को लेकर आये दिन सुर्खियों में रहता है। तमाम शिकायतों के बाद भी विभाग के ज़िम्मेदारों के कान पर जूं तक नही रेंगता। सबस्टेशन बेलहरा के दो फीडरों में खराबी आने से करीब 105 गांवों में अंधेरा छा गया। यह फीडर खराब होने के पीछे विभाग की लापरवाही भी सामने आई है। यहां गुरूवार रात एक ही फीडर पर दो फीडर का लोड रखने से फीडर जल गया। बिजली उपभोक्ताओं का आरोप है,कि सबस्टेशन का बेलहरा फीडर एक माह से खराब चल रहा था। इसके बाद भी विभाग ने फीडर सही नहीं कराया। इसके अलावा मामूली बारिश से भी विधुत आपूर्ति ठप हो जाती है जो घंटो बहाल नही होती।
ज्ञात हो कि बेलहरा बिजली सबस्टेशन से बेलहरा और छेदा फीडर संचालित होते हैं। यहां के बेलहरा फीडर में करीब एक माह से तकनीकी खराबी चल रही थी। गुरूवार रात 11:30 बजे बेलहरा फीडर से सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। बिजली कर्मचारियों ने आनन-फानन में बेलहरा फीडर का लोड छेदा फीडर पर ही रख दिया। इसके कुछ देर बाद छेदा फीडर भी जल गया। इससे 105 गांवो के उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। हलाकि शुक्रवार शाम तक फीडर सही नहीं हो सके। इससे पूरी तरह बिजली आपूर्ति बाधित रही।  फतेहपुर डिवीजन के एसडीओ सर्वेश कुमार ने बताया कि फीडरों में कुछ तकनीकी खराबी आने से विद्युत आपूर्ति बाधित है। जेई को फीडर सही कराने के लिए मौके पर भेजा गया है। जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here