HomeMarqueeमप्र में आज 27 जिलों में तेज बारिश की संभावना, अगले 4...

मप्र में आज 27 जिलों में तेज बारिश की संभावना, अगले 4 दिन तक बारिश का स्‍ट्रांग सिस्टम

मध्‍यप्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। अब अगस्त के आखिरी दिनों में तेज बारिश कराने वाला स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है। आज गुरुवार को आधे प्रदेश यानी 27 जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन प्रदेश में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। 24 और 25 अगस्त को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम और सागर संभाग के 31 जिलों के लिए भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में 24 अगस्त को लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो रहा है। इसकी प्रदेश में स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिलेगी। वर्तमान में एक्टिव एक अन्य लो प्रेशर एरिया, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से भी अगले 2 दिन तेज बारिश का दौर बना रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में ग्वालियर, मुरैना, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, बड़वानी, इंदौर, रायसेन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर और शहडोल में तेज बारिश की संभावना जताई है। बाकी जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर बना रहेगा।

प्रदेश में अब तक 79 प्रतिशत यानी 29.4 इंच पानी गिर चुका है। श्योपुर में सामान्य से दोगुनी और मंडला-सिवनी में आंकड़ा 41 इंच से अधिक है। श्योपुर में सामान्य से 143 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। सबसे ज्यादा बारिश के मामले में मंडला आगे है। यहां 43 इंच पानी गिर चुका है। यहां की सामान्य बारिश 47 इंच है। यानी, सामान्य बारिश के आंकड़े को पार करने के लिए अभी भी 4 इंच पानी की जरूरत है। सबसे ज्यादा पानी गिरने वाले टॉप-10 जिलों में मंडला, सिवनी, श्योपुर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, रायसेन, डिंडौरी, सागर, भोपाल और सीधी शामिल हैं। भोपाल में 34 इंच बारिश हो चुकी है। कोटा पूरा होने में अब साढ़े 3 इंच पानी की और जरूरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular